• Tue. Apr 28th, 2026

रंजिश के चलते वर्तमान प्रधान के बेटे की गोली से अमोल पहलवान की मौत

ByVijay Singhal

Aug 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंगल
मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के पैंगांव में शुक्रवार को एक दंगल को लेकर हुई पंचायत में पुरानी रंजिश के चलते गोलीबारी हो गई। इस घटना में अमोल पहलवान की मौत हो गई, जबकि वर्तमान ग्राम प्रधान का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, दंगल को लेकर चल रही पंचायत के दौरान अमोल पहलवान और ग्राम प्रधान के बेटे के बीच विवाद हो गया, जो जल्द ही गोलीबारी में बदल गया। ग्राम प्रधान के बेटे ने अमोल पहलवान पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि ग्राम प्रधान के बेटे के कंधे में भी गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक अमोल पहलवान के परिजनों का आरोप है कि ग्राम प्रधान के बेटे ने जानबूझकर अपने कंधे में गोली मारी है ताकि यह दिखाया जा सके कि अमोल पहलवान ने उस पर हमला किया था। वहीं, ग्राम प्रधान के बेटे का कहना है कि अमोल पहलवान ने पहले उस पर हमला किया था और उसने अपनी जान बचाने के लिए गोली चलाई। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
ग्रामीणों ने घटना का विरोध करते हुए सड़क जाम कर दी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। एसएसपी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.