हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में संचालित नशीले पदार्थों की दुकानों पर रोक लगाए जाने की मांग की है। श्रीगुरु कार्ष्णि इंटर कॉलेज, महावन में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पोर्टल पर जारी संकल्प अभियान के तहत पूरे देश में नशामुक्त भारत का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक अपील नहीं बल्कि युवाओं को नशे से बचाने का राष्ट्रीय संकल्प है। ऐसे में विद्यालयों के आसपास नशीले पदार्थों की दुकानों का संचालन इस अभियान की भावना के विपरीत है। उन्होंने बताया कि ब्लैक स्टोन इंटर कॉलेज, सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज तथा बीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज के आसपास नशीले पदार्थों की दुकानें संचालित नशीले पदार्थों की बिक्री की दुकानों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। श्रीगुरु कार्ष्णि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि विद्यालय संस्कार निर्माण की आधारशिला हैं। इसलिए विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और नशामुक्त वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो माध्यमिक शिक्षक संघ आंदोलन जनजागरण अभियान शुरू करेगा। बैठक में उपप्रधानाचार्य शिवकुमार निगम सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
