हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में भीषण गर्मी के बीच नगर पंचायत बलदेव में गहराते पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश है। खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत न होने से परेशान नागरिकों ने महावन तहसील दिवस में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। वार्डों में कई हैंडपंप लंबे समय से बंद पड़े हैं। वार्ड 3 की सभासद सुनीता देवी, प्रतिनिधि विष्णु दिवाकर और टिंकू तेहरिया ने एसडीएम को बताया कि रीढ़ा मोहल्ला में तीन हैंडपंप खराब हैं। क्षेत्रवासियों को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने पहले भी लिखित और मौखिक शिकायतें की थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विधायक पूरन प्रकाश को भी इस समस्या से अवगत कराया गया था, जिन्होंने ईओ संजय कुमार को शीघ्र हैंडपंप ठीक कराने के निर्देश दिए थे, पर अब तक कुछ नहीं हुआ। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
100% LikesVS
0% Dislikes
