हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में डीएम की सख्ती के बाद गांवों के विकास में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ विभाग ने कड़ा रुख कर लिया है। डीपीआरओ किरन चौधरी ने राया विकास खंड के सभागार में बैठक की और विकास खंड मांट और राया के ग्राम पंचायत सचिवों के कार्यो की समीक्षा भी की। इस दौरान जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन सहित गोशालाओं के रखरखाव को लेकर चर्चा हुई। पंचायत सचिवों को साफ कह दिया गया कि पंचायत में जहां भी कार्य अधूरे हैं उनकी गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए मानक के अनुरूप जल्द पूरे कराए जाएं। इस दौरान किसी लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। डीपीआरओ ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को लेकर सचिवों के साथ बैठक की और अधूरे कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
