हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में वकील और जिला प्रशासन के बीच चल रहा विवाद शुक्रवार को खत्म हो गया। वकील हापुड़ की घटना को लेकर बुधवार को डीएम को ज्ञापन देने गए थे। डीएम ने उस दौरान किसी कारण से ज्ञापन नहीं लिया और अधीनस्थ अधिकारी को भेज दिया। इस रवैए से नाराज वकीलों ने हड़ताल कर दी और प्रदर्शन शुरू कर दिया था। डीएम द्वारा ज्ञापन न लेने से नाराज मथुरा बार एसोसिएशन ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार तक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया। बुधवार को हुई घटना के बाद गुरुवार को रक्षा बंधन का पर्व था। जिसके बाद शुक्रवार को वकील बैठक कर रहे थे। जिला प्रशासन के रवैए को लेकर बार एसोसिएशन के ऑफिस पर शुक्रवार को मीटिंग की गई। इस मीटिंग में बार अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा,सचिव अरविंद सिंह सहित वरिष्ठ और युवा अधिवक्ता मौजूद रहे। मीटिंग में अधिवक्ता आगे की रणनीति पर मंथन कर रहे थे। मीटिंग के बाद सभी अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर पैदल मार्च किया। बार एसोसिएशन ऑफिस से अधिवक्ता एकत्रित हो कर पूरे न्यायिक परिसर से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। यहां वकीलों ने पैदल मार्च किया और प्रदर्शन किया। वकीलों की जिला प्रशासन के विरुद्ध चल रही नाराजगी को देखते हुए डीएम पुलकित खरे,एसएसपी शैलेश पांडे और सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे बार एसोसिएशन के सभागार में पहुंचे। जहां सभा कर रहे वकीलों से उन्होंने अकेले में बातचीत की। नाराज वकीलों से बात करने के बाद अधिकारियों ने उनसे ज्ञापन लिया। ज्ञापन लेने के बाद चल रहा गतिरोध खत्म हो गया। डीएम द्वारा ज्ञापन लेने के बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मथुरा बार एसोसिएशन अनुशासन वाला एसोसिएशन है। कोई बड़ा मुद्दा हो जाए तभी वकीलों के हित में आवाज उठाई जाती है। सचिव अरविंद सिंह ने बताया कि डीएम ने हापुड़ घटना का ससम्मान ज्ञापन लिया है अब गतिरोध खत्म हो गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
