हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन में नगर निकाय चुनाव की मतगणना 13 मई को होनी है। जिसकी तैयारियों का जायजा लेने डीएम-एसएसपी पहुंचे। मंडी समिति में स्ट्रांग रूम एवं मतगणना के लिए लगवाई गई। मतगणना स्थल के सुरक्षा की गहनता से पड़ताल की। मतगणना में व्यवधान उत्पन्न करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। गुरुवार को डीएम पुलकित खरे, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने मंडी समिति में स्ट्रांग रूम एवं मतगणना के लिए लगवाई टेबिलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम पुलकित खरे ने गोवर्धन नगर पंचायत के आरओ नगेंद्र कुमार एवं एसडीएम कमलेश गोयल से विस्तृत जानकारी मांगी। इस दौरान जानकारी देते हुए डीएम पुलकित खरे ने बताया कि 13 मई को प्रातः 7 बजे मतगणना शुरू होगी। इससे पहले प्रत्याशियों और उनके एजेंट के सामने स्ट्रांग रूमों से मत पेटियां निकलवाई जाएगी। वहीं इस दौरान मतगणना केंद्रों की गहनता से पड़ताल के बाद मथुरा एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना निष्पक्ष और शांति पूर्ण होगी। इसमें व्यवधान उत्पन्न करने पर कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान अजीत कुमार तहसीलदार, सीओ राम मोहन शर्मा, थानाध्यक्ष ओम हरि वाजपेई आदि उपस्थित थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
