• Wed. Nov 4th, 2026

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने शनिवार को शहर के दो स्कूलों का निरीक्षण अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

Byvijay.singhal1233

Oct 30, 2022
Spread the love

 

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कोतवाली के समीप प्राथमिक विद्यालय बालमुकुंद का निरीक्षण किया। सहायक नगर आयुक्त को निर्देश दिये।

शौचालय, स्कूल परिसर की साफ सफाई कराना सुनिश्चित करें और शौचालयों को बालिका एवं बालक हेतु अलग-अलग किया जाये। खरे ने स्कूल में आने वाले बजट के विषय में जानकारी ली और संबंधित बिलों के वाउचरों का मिलान किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के उपस्थिति पंजिका, शिक्षकों का उपस्थिति रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। उन्होंने एलपी नागर रोड स्थित श्रद्धानन्द प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति देखी और वित्तीय बजट के संबंध में स्कूल प्रबंधक से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों से ब्लैकबोर्ड पर जोड़ के सवाल करवाये। निरीक्षण के समय बीएसए, सहायक नगर आयुक्त आदि मौजूद रहे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.