• Sun. Nov 29th, 2026

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने विकास खण्ड फरह के सभागार में किसानों को किया संबोधित

Byvijay.singhal1233

Jul 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह के सभागार में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की मिलेट्स के प्रयोग की मुहिम को हमें जन जन की थाली तक पहुॅचाना और सभी को हष्टपुष्ट एवं स्वस्थ्य बनाना है। उन्होंने किसानों को मोटे अनाज की खेती हेतु प्रेरित किया तथा कहा कि हमें मिलेट्स की खेती करते हुए अपने जीवन को संरक्षित करना है तथा देश की पारम्परिक खेती को पुनः जीवित करना है। उन्होंने किसानों को जैविक खेती तथा जैविक खाद का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हमें उर्वरक एवं कीटनाशक का प्रयोग खेती में नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, सांवा, रागी, कंगनी, कुटकी, कोदो, चीना, कुटटू, रामदाना आदि को अपनी भोजन की थाली का महत्वपूर्ण हिस्सा बनायें तथा अपने परिवारजनों को श्रीअन्न खाने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि मिलेट्स का प्रयोग मीड डे मील में किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने गोष्ठी में बताया कि उनके द्वारा जनपद मथुरा के समस्त होटल एवं रेस्टोरेंट के स्वामियों के साथ बैठक की गई है तथा उन्हें निर्देश दिये गये हैं कि खाने में मोटे अनाज को शामिल करें तथा अपने मैन्यु में मोटे अनाज से बने विभिन्न डिशों को जोड़ें।
भारत सरकार द्वारा मिलिट्री के खाने में तीस प्रतिशत मिलेट्स का प्रयोग किया जा रहा है, इसलिए हमें भी मिलेट्स की खेती करनी चाहिए, जिससे हमारी आमदनी बढ़ेगी और लोगों को पुष्टाहारयुक्त भोजन मिलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मिलेट्स को समर्थन मूल्य दिया जा रहा है तथा आप द्वारा पैदा किया गया मिलेट को बिना बिचैलिये के सीधा क्रय केन्द्रों के माध्यम से सरकार को बेचा जा सकता है और डीबीटी के माध्यम से सीधा पैसा प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आप सभी मथुरा के मौसम के अनुसार खेती करें और मथुरा के मौसम हेतु मिलेट्स की खेती सबसे अनुकूल है। मिलेट कम समय में तैयार हो जाता है, इसकी खेती में पानी कम लगता है।
जिलाधिकारी ने पांच किसानों को निशुल्क मिलेट्स किट वितरण की, जिसमें नगला ह्रदय से अशोक कुमार, मेघपुर से हाकिम सिंह, हथावली से कृष्ण मुरारी, धानातेजा से निवोरी लाल तथा बरौदा मुरशीदपुर से रामगोपाल को मिलेट्स की किट दी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.