• Sun. Jul 5th, 2026

जिलाधिकारी ने कलेक्टेट सभागार में सभी ब्लाॅक प्रमुखों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं पर समीक्षा बैठक

ByVijay Singhal

Aug 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा 30 अगस्त। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्टेट सभागार में सभी विकास खण्ड अधिकारी तथा ब्लाॅक प्रमुखों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं पर समीक्षा एवं चर्चा की। बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष सभी ब्लाॅक प्रमुखों ने बारी बारी से अपने अपने क्षेत्रों की समस्याऐं रखी, जिन पर जिलाधिकारी ने ब्लाॅक प्रमुखों को आश्वासन दिया कि सभी समस्याऐं नोट कर ली गई हैं, जिन समस्याओं को जनपद स्तर से सुलाझाया जा सकता है उन पर शीघ्र कार्यवाही कर निस्तारण किया जायेगा और शेष समस्याओं के संबंध में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया जायेगा। बैठक में ज्यादातर साफ सफाई, टूटी सड़कें, खारा पानी, जर्जर सरकारी भवन आदि से संबंधित समस्या रखी गई। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सीधे ब्लाॅक प्रमुखों के साथ प्रत्येक महीने बैठक की जायेगी। जिलाधिकारी की इस नई पहल का सभी ब्लाॅक प्रमुखों ने स्वागत किया और जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया।
जनपद एवं ब्लाॅक का समन्वय जितना अच्छा रहेगा, उतना ही अच्छा ग्रामीण क्षेत्र में विकास होगा। विकास खण्ड अधिकारियों को निर्देश दिये कि ब्लाॅकों के कर्मचारियों के साथ बैठक करते रहें और कम्यूनिकेशन गैप को कम करें तथा बेहतर संवाद स्थापित करते हुए ब्लाॅक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र का विकास करें।
बैठक में जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, पीडी अरूण कुमार उपाध्याय, डीसी मनरेगा दुष्यन्त सिंह के साथ सभी विकास खण्ड अधिकारी तथा ब्लाॅक प्रमुख उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.