• Sun. Jul 5th, 2026

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गोवर्धन ब्लाॅक के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पट शिकायतें सुनी

ByVijay Singhal

Sep 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 02 सितम्बर। जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने गोवर्धन ब्लाॅक के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों को जांच कर निस्तारण के लिए निर्देश दिये। प्राप्त सभी शिकायतों के संदर्भ में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि गुणवत्ता के साथ साथ ससमय जांच कर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
राजस्व और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच करेगी और नियमानुसार शिकायतकर्ता को अवगत कराते हुए निस्तारण कराया जाये। तहसील महावन में 55 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील गोवर्धन के संपूर्ण समाधान दिवस मंे 26 शिकायतें आई, जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर जिलाधिकारी ने निस्तारण कर शेष शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। संपूर्ण समाधान मांट में 25 शिकायतें मिली जिनमें से 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील छाता के संपूर्ण समाधान दिवस में 77 शिकायतें प्राप्त हुई और 03 का निस्तारण किया गया। मथुरा तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में 50 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 02 का निस्तारण किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.