• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा पुराने बस स्टैंड पर चालकों के बीच विवाद, हंगामा

Byvijay.singhal1233

Mar 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुराने बस अड्डे पर पहले बस निकालने को लेकर अलीगढ़ और मथुरा डिपो के अनुबंधित चालकों के बीच विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी हुई। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। घटना सुबह पौने 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ डिपो की अनुबंधित बस संख्या यूपी 85 डीटी 6484 और मथुरा डिपो की अनुबंधित बस संख्या यूपी 85 डीटी 2239 पुराने बस अड्डे पर सवारियां भर रही थी। इसी दौरान अड्डे से पहले बस बाहर निकालने को लेकर दोनों बसों के चालकों और परिचालकों में विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ी तो दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई थी। ये देख बस अड्डे पर मौजूद कर्मचारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। स्टेशन इंचार्ज गोपालदास ने बताया कि बस चालकों के बीच पहले बस निकालने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस झगड़ा करने वाले लोगों को अपने साथ थाने ले गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.