• Sat. Nov 28th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति पर की शंकराचार्य से चर्चा

Byvijay.singhal1233

Mar 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने वृंदावन में पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मुलाकात कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह प्रकरण में चर्चा की। उन्होंने शंकराचार्य को इस केस से जुड़े कानूनी पहलुओं को विस्तार से बताया। महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुर्जा रोड स्थित हरिहर आश्रम में हुुई मुलाकात ऐतिहासिक रही। शंकराचार्य को अवगत कराया कि मामले में न्यायालय में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इसे व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। इसके लिए चलो गांव की ओर, श्री कृष्ण जन्मभूमि ज्योति यात्राएं, हिंदू चेतना यात्राएं समेत जन संवाद किया जा रहा है। साथ ही साथ आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई। शंकराचार्य ने आशीर्वाद देते हुए सफलता की कामना की।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.