• Tue. Jun 30th, 2026

भक्ति धाम में दिव्यांग सहायता शिविर 29 अप्रैल को

ByVijay Singhal

Apr 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में रुक्मणि विहार, सैक्टर-1 स्थित भक्ति धाम में प्रमुख समाज सेवी स्वर्गीय ज्ञान चंद्र गर्ग की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 29 अप्रैल 2024 को प्रातः 9 बजे दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा।साथ ही दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग व उपकरण आदि का वितरण भी किया जाएगा।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट(रजि.) एवं कल्याणम् करोति, मथुरा के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस दिव्यांग सहायता शिविर में विकलांगों के लिए कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर एवं वॉकर आदि का निःशुल्क वितरण भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष के. एल. बंसल, सचिव संदीप कुमार सिंघला, कोषाध्यक्ष रामशरण गुप्ता, कल्याणम् करोति,मथुरा के सचिव सुनील शर्मा एवं प्रमुख समाज सेवी अरुण गर्ग के द्वारा किया जायेगा।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि इस दिव्यांग सहायता शिविर में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।शिविर का समापन संत, ब्रजवासी,वैष्णव सेवा एवं भोजन प्रसाद के साथ होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.