• Fri. Jul 3rd, 2026

मथुरा में धीरेंद्र शास्त्री ने विनोद बाबा से लिया आर्शीवाद, सांसद मनोज तिवारी भी रहे साथ

ByVijay Singhal

Jul 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देर रात अचानक मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने विनोद बाबा से आर्शीवाद लिया। उनसे धर्म और अध्यात्म पर चर्चा की। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से संत विनोद बाबा आसन पर बैठने का आग्रह करते रहे, लेकिन वह नहीं बैठे। उन्होंने बाबा के चरण छुए। हाथ पकड़कर उन्हें आसन पर बैठाया। वह खुद जमीन पर बैठकर धर्म की बातें करते रहे। 2 घंटे तक रुकने के बाद वह वृंदावन पहुंचे। इसके बाद वह करीब रात 1 बजे वृंदावन पहुंचे। उन्होंने सुदामा कुटी के पास बने मलूक पीठ आश्रम में संत राजेंद्र दास महाराज का आशीर्वाद लिया। आश्रम में प्रसाद ग्रहण किया। यहां करीब डेढ़ घंटे रुकने के बाद वह वापस बरसाना के लिए रवाना हो गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.