हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। धनतेरस पर बाजार में मंगलवार को धनवर्षा। इससे व्यापारियों व कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। जिले भर इस अवसर पर 400 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। यह हाल नगर के साथ ही कोसीकलां, गोवर्धन समेत अन्य स्थानों पर भी देखने को मिला। वहीं दो दिन की धनतेरस ने कारोबारियों को खुशी भी दोगुनी कर दी। सुबह से बाजार में खरीदारी शुरू हुई तो लोगों के चेहरे खिल उठे। सबसे ज्यादा उछाल सराफा बाजार और ऑटो मोबाइल सेक्टर में दिखा। उमा मोटर्स के निदेशक पीयूष चतुर्वेदी के अनुसार पिछली धनतेरस में जहां 120 चार पहिया वाहन बेचे थे। इस बार संख्या 200 से पार निकल गई। धनतेरस के लिए जिन लोगों के वाहन की डिलीवरी होनी थी, वे भी वाहन लेकर गए। शहर के आठ बड़े शोरूम पर यही स्थिति रही। सराफा बाजार में भी जमकर खरीदारी हुई। श्री सराफा कमेटी मथुरा के अध्यक्ष कंचन लाल अग्रवाल ने बताया कि इस धनतेरस पर सोना-चांदी के साथ ही हीरे के आभूषणों की खूब बिक्री हुई। सबसे अधिक लोगों ने चांदी के सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश व हटरी की खरीदारी हुई। झालर और आभूषणों की खरीदारी तो कुछ दिन पहले ही कर ली थी। अब तो सिर्फ दीये और पूजा की सामग्री की खरीदारी की है। इस बार बाजार में तरह-तरह के डिजाइन में दीये हैं। बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की जमकर बिक्री हुई। इस अवसर पर कंपनियों द्वारा दिए गए ऑफर्स का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। विक्रेता महेश अग्रवाल ने बताया कि त्योहारों पर सभी कंपनियों ने ऑफर्स दिए हुए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
