• Fri. Nov 20th, 2026

बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु यमुना में डूबे, एक युवक की माैत, एक लापता

Byvijay.singhal1233

Feb 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन दर्शन के लिए आए राजस्थान के श्रद्धालुओं के साथ एक दुखद हादसा हो गया। यमुना नदी में स्नान करते समय दो श्रद्धालु गहरे पानी में डूब गए। युवकों को डूबता देखकर नाविकों ने भी पानी में छलांग लगा दी, लेकिन एक ही युवक को बचा पाए, जबकि दूसरा गहरे पानी में समा गया। गोताखोरों ने स्टीमर से काफी तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला। जानकारी के अनुसार राजस्थान के डीग शहर से आए पांच दोस्त मनीष पुत्र खेमचंद, अजीत पुत्र कुंवर सिंह, जितेंद्र पुत्र मनसुख, नरेश पुत्र मानसिंह और मोहित पुत्र देवी सिंह श्रीबांकेबिहारी महाराज और अन्य प्रमुख मंदिरों के दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन से पहले इन दोस्तों ने यमुना नदी में स्नान करने की योजना बनाई और जुगल घाट पर पहुंचे। नदी में स्नान करते समय मनीष और अजीत अनजाने में गहरे पानी में चले गए। दोनों की मदद के लिए घाट पर मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया। शोर मचने पर वहां मौजूद नाविक और गोताखोर तुरंत हरकत में आए। उन्होंने बिना देर किए यमुना में छलांग लगाकर बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद अजीत को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि मनीष का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने मनीष के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी तो वह मौके पर पहुंच गए। उनका रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.