• Sat. Nov 28th, 2026

दाऊजी महाराज के चरण दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Byvijay.singhal1233

May 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव अक्षय तृतीया पर वर्ष में एक बार होने वाले श्री दाऊजी महाराज के विशेष चरण दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने माखन मिश्री व सतुआ का भोग लगाया। फूल बंगला सजाया गया। पुजारी रामनिवास शर्मा बंटी ने बताया वर्ष में एक बार ठाकुरजी के चरण दर्शन व विशेष शृंगार का आयोजन किया जाता है। दाऊजी महाराज को गर्मी में शीतला प्रदान करने के लिए सत्तू निवेदित किया गया। प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। श्री दाऊजी महाराज को हाथ से झूला झूलाने वाला पंखा लगाया गया। भक्तों ने पंखा झुलाया।
बलदेव। अक्षय तृतीया से हरियाली तीज तक श्रीदाऊजी महाराज मंदिर के दोपहर बाद खुलने का समय परिवर्तित हो गया है। मंदिर सुबह 6 से 11:30 बजे तक और शाम 4 से 5 बजे तक खुलेगा। रात में 7 से 9 बजे तक ठाकुरजी के दर्शन हो सकेंगे। पुजारी रामनिवास शर्मा ने बताया सुबह व रात्रि का समय यथावत रहेगा। दोपहर बाद के समय में परिवर्तन किया गया है। श्री दाऊजी महाराज मंदिर में अब तक दोपहर बाद 3 से 4 बजे तक दर्शन का समय था।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.