हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ऑटो निकालने की मना करने पर गुजरात के श्रद्धालुओं ने यातायात कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। हालांकि चौकी पर श्रद्धालुओं के माफी मांगने पर पुलिस ने उनको छोड़ दिया है।कोतवाली क्षेत्र के विकास बाजार पर मंगलवार को एसआइ बलबीर सिंह और दीवान विदित कौशल ड्यूटी पर थे। भीड़ को देख उन्होंने एक ऑटो को उन्होंने रोक दिया और दूसरी साइड से जाने की कह दी। ऑटो में गुजरात के श्रद्धालु सवार थे। उनकी यातायात कर्मियों से टेंपो निकलने को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि ऑटो में सवार महिलाओं और पुरुषों ने यातायात कर्मियों की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस श्रद्धालुओं को लेकर चौकी पहुंची।जहां श्रद्धालुओं ने अपनी गलती की माफी मांग ली। इस पर पुलिस ने उनको छोड़ दिया। ट्रैफिक इंचार्ज शौर्य कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं ने लिखित में माफीनामा दिया है।
