• Sat. Nov 28th, 2026

बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, पट खुलने से पहले ही भर गईं गलियां,मची रही धक्का-मुक्की

Byvijay.singhal1233

Apr 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में सप्ताहांत के कारण रविवार को बड़ी संख्या में भक्त ठाकुर श्रीबांके बिहारी के दर्शन के लिए पहुंचे। ऐसे में उन्हें धक्का-मुक्की के बीच आराध्य के दर्शन हो सके। वहीं भीड़ के दबाव के कारण कई श्रद्धालुओं को दर्शन भी संभव न हो सके। मंदिर के पट खुलने से पहले ही रविवार सुबह बांकेबिहारी पुलिस चौकी से लेकर संकरी गली और मंदिर के दो और तीन नंबर गेट पर श्रद्धालु एकत्र हो गए। भीड़ के दबाव के बीच धक्के खाते हुए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और आराध्य के दर्शन किए। यही हाल मंदिर के अंदर चौक, जगमोहन में रहा। दोपहर को मंदिर के पट बंद होने तक भीड़ बनी रही। शाम को भी सुबह जैसी स्थिति रही। मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि रविवार को दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान के श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने आए। सुबह से रात में पट बंद होने तक यही स्थिति रही। पूरे दिन में लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.