हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने आए हरियाणा के श्रद्धालु की भीड़ के दबाव में दम घुटने से मृत्यु हो गई। पुलिसकर्मी उनको अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव सेहवाल के रहने वाले 65 वर्षीय मामचंद्र सैनी रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन आए थे। मंदिर परिसर में अधिक भीड़ के कारण मामचंद्र का दम घुटने लगा। वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उनको अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डाक्टरों ने मामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। वृंदावन में भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने गाइड लाइन पहले ही जारी कर भक्तों से भीड़ का हिस्सा न बनने की अपील की थी। मंदिर प्रबंधन ने कह था कि पर्व-उत्सव व वीकेंड में भीड़ का आकलन करने के बाद ही श्रद्धालु दर्शन के लिए आएं। बीमार, बुजुर्ग, दिव्यांग और बच्चों को दर्शन के लिए न आएं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
