हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में चरमराती विद्युत व्यवस्था एवं घंटों हो रही बिजली की अघोषित कटौती लेकर वार्ड 50 के पार्षद के नेतृत्व में लोगों ने रंगजी बगीचा बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। बिजलीघर पर अधिकारियों के न मिलने औरएक ठेका कर्मचारी द्वारा एसडीओ के नाम ज्ञापन मांगने पर हंगामा खड़ा हो गया। पार्षद और ठेका कर्मचारी के बीच नोकझोंक हो गई। निगम के जेई ने भाजपा पार्षद के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है वहीं पार्षद ने भी एसडीओ पर प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी का आरोप लगाया है। उधर विद्युत संविदा कर्मियों ने कामबंद हड़ताल शुरु कर दी है। नगर निगम के वार्ड 50 के पार्षद शशांक शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों लोग प्रदर्शन करते हुए रंगजी बगीचा बिजली घर पर पहुंचे। यहां ज्ञापन देने के लिए जब अधिकारियों के बारे में कंट्रोल रूम में एसएसओ से पूरा तो समीप बैठे ठेका कर्मचारी ने ज्ञापन देने को कहा। इस पर पार्षद बिफर गए। एसएसओ ने एसडीओ संदीप वाष्र्णेय की फोन पर पार्षद की बात कराई। पार्षद के नेतृत्व में लोगों के धरना प्रदर्शन करने के कुछ समय बाद रंगजी बगीचा, पागल बाबा एवं चैतन्य विहार के लाइनमैन काम बंद कर हड़ताल पर बैठ गए। लाइन मैन अनूप गौड़, योगेश का कहना है कि वह निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए रातदिन कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद पार्षद ने संविदा कर्मियों से अभद्रता की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक पार्षद और अधिकारियों से इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
