• Sun. Apr 19th, 2026

भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

ByVijay Singhal

Apr 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच नौनिहालों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी से परिषदीय विद्यालयों के समय में तत्काल परिवर्तन करने की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि वर्तमान में दोपहर दो बजे तक स्कूल संचालन से छोटे बच्चे भीषण लू की चपेट में आ सकते हैं, जिससे उनके बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। जिलाध्यक्ष अंशुल गौतम और जिला मंत्री प्रशांत सारस्वत ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि छात्रहित में विद्यालयों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया जाए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.