• Wed. Nov 4th, 2026

गोवर्धन में अलग-अलग जगहों से गुजरात के सूरत से परिक्रमा करने आयेदो श्रद्धालुओं की मौत

Byvijay.singhal1233

Oct 22, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले के गोवर्धन कोतवाली क्षेत्र के राधाकुंड में शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों पर दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घचनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राधाकुंड के गिरिराज परिक्रमा मार्ग में परिक्रमा करते समय एक 63 वर्षीय वृद्ध अचानक जमीन पर गिर पड़ा। कुछ क्षणों में उसकी मौत हो गई। इसे देखकर परिक्रमा कर रहे अन्य श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर बाद परिक्रमा मार्ग के ही बंबा के निकट एक अन्य श्रद्धालु की मौत हो गई। दोनों ही मौतों का कारण नहीं पता सका है।
मृतक 63 वर्षीय श्रद्धालु की शिनाख्त विठ्ठल भाई निवासी-सूरत, गुजरात के रूप में हुई है। वह सूरत से अपने अन्य साथियों के साथ व्रज चौरासी कोस की यात्रा पर आए हुए थे। उनके पास से मिले आई कार्ड से उनकी शिनाख्त हुई। शिनाख्त होने पर पुलिस ने साथियों को सूचना दी। सूचना पर साथी निरोत्तम भाई मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि विठ्ठल भाई सूरत से यात्रा के लिए साथ आए थे। सुबह परिक्रमा करने निकले थे। इसके बाद मौत की खबर मिली। इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है। वहीं दूसरी घटना में परिक्रमा मार्ग के बंबा के निकट मृतक श्रद्धालु की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों श्रद्धालुओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।थाना प्रभारी नितिन कसाना ने बताया कि इस समय कार्तिक मास चल रहा है। यहां देश के कोने-कोने से श्रद्धालु गिरिराज परिक्रमा को आए हैं। सुबह श्रद्धालु नियम सेवा के लिए जाते हैं। सूचना मिली कि राधा कुंड परिक्रमा मार्ग में परिक्रमा करते समय अचानक दो अलग-अलग जगहों पर दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों द्वारा शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। इसमें एक श्रद्धालु की गुजरात के सूरत निवासी के रूप में हुई है। दूसरे श्रद्धालु की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.