• Sat. Nov 28th, 2026

व्रन्दावन में देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा परिक्रमा मार्ग, ड्राइवर की मौत

Byvijay.singhal1233

Jan 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृन्दावन में आधी रात को पवित्र परिक्रमा मार्ग गोलियों की गूंज से दहल उठा। दो पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई ने एक बेगुनाह ड्राइवर की जान ले ली। श्यामकुटी क्षेत्र स्थित रजवाड़ा फार्म हाउस के पास चली कई राउंड फायरिंग में करहारी निवासी ड्राइवर कुंवरपाल उर्फ लाला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब दस बजे अचानक गोलीबारी शुरू हो गई, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई। ड्राइवर कुंवरपाल यहां एक कार्यक्रम में गाड़ी लेकर आया था, लेकिन किस्मत ने उसे वापस लौटने का मौका नहीं दिया। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे मथुरा सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब दस बजे अचानक गोलीबारी शुरू हो गई, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई। ड्राइवर कुंवरपाल यहां एक कार्यक्रम में गाड़ी लेकर आया था, लेकिन किस्मत ने उसे वापस लौटने का मौका नहीं दिया। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे मथुरा सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.