हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली क्षेत्र के धौली प्याऊ में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव बरामद किया है। परिजन ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजस्थान के भरतपुर निवासी गोपाल प्रसाद सैनी ने बताया कि उनका भतीजा देवेंद्र सैनी (26) व उसकी पत्नी में कुछ माह से विवाद चल रहा है। चार जून को देवेंद्र धौली प्याऊ के नटवर नगर स्थित अपनी ससुराल आया था। आरोप है इसी दौरान ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस ने धौली प्याऊ रेलवे ट्रैक से शव बरामद किया था। शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजन को सूचना दी गई। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
