• Fri. Nov 27th, 2026

फरह में रेलवे ट्रैक पर मिला मजदूर का शव

Byvijay.singhal1233

Apr 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के गांव रहीमपुर रेलवे ट्रैक पर मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव रहीमपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई संजय सिंह (35) मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।
मंगलवार की सुबह रोजाना की तरह वह मजदूरी करने गए, लेकिन लौटकर नहीं आए। जब वह नहीं आए तो उन्हें खोजने के लिए घर वाले निकले, तभी किसी ने सूचना दी कि संजय सिंह का शव गांव के पास से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर पड़ा है।
सुनील कुमार ने बताया कि भाई के सिर में चोट के निशान हैं। ऐसा लगता है कि उनकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। सीओ रिफाइनरी स्वेता वर्मा ने बताया कि अभी तक परिजन ने तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर में हत्या का आरोप लगाते हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.