• Fri. Jun 19th, 2026

जैत थाना के गांव मोरा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ByVijay Singhal

Jun 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैत क्षेत्र के गांव मोरा में सुबह युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने गांव के ही कुछ नामजद लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। गांव मोरा निवासी प्रताप (40) पुत्र रामजीलाल का शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटका मिला। परिजनों के अनुसार प्रताप बुधवार रात घर पर सोया था। गुरुवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि कुछ समय पूर्व उनकी नातिन को गांव का ही एक युवक अपने साथ ले गया था। इस संबंध में थाना जैत में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते प्रताप की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले प्रताप के पैरों का ऑपरेशन हुआ था और वह ठीक से चल-फिर नहीं पाता था। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.