• Thu. Aug 6th, 2026

मथुरा के धोरैरा के जंगल में मिली छात्र की गला कटी लाश

ByVijay Singhal

Aug 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा  के थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव नीमगांव निवासी संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र विपिन का बुधवार को थाना जैंत क्षेत्र के धौरेरा जंगल में गला रेता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि छात्र की हत्या कर शव जंगल में फेंका गया। बताया गया कि विपिन मंगलवार को संस्कृति विश्वविद्यालय गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने छाता कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को धौरेरा जंगल में उसका शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जैंत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। हत्या सहित सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.