• Sun. May 31st, 2026

यमुना में मिले शव की हुई शिनाख्त, वृंदावन का था युवक

ByVijay Singhal

May 31, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विश्राम घाट के समीप घाट के सामने दो दिन पूर्व मिले शव की शिनाख्त वृंदावन निवासी युवक विजय के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार 28 मई को विश्राम घाट के समीप अज्ञात युवक का शव यमुना में देख लोगों में सनसनी फैल गयी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी। इसके लिये आसपास के थाने के अलावा सोशल मीडिया पर मृतक के फोटो, कपड़े डाल कर शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी। तभी उसकी शिनाख्त मृतक के परिजनों ने फोटो आदि के माध्यम से राधा गोदा मंदिर, वृंदावन के समीप निवासी विजय उर्फ छोटू के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के Anna का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.