• Sat. May 23rd, 2026

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की गोविंद विहार आवासीय योजना में आवेदन की डेट एक सप्ताह बढ़ी

ByVijay Singhal

Jan 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की गोविंद विहार आवासीय योजना के 121 भूखंडों के लिए अब तक करीब 5600 लोगों ने आवेदन किया है। आवासीय योजना के लिए मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने 7 जनवरी तक आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही गोविंद विहार आवासीय योजना की पंजीकरण प्रक्रिया को 30 नवंबर को ओपन कर दिया गया था। योजना में 121 आवासीय भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से होगा। योजना में 3 प्रकार के भूखंड है, जिसमें 90 से 150 वर्ग मीटर के 89 प्लॉट, 151 से 235 वर्ग मीटर के 22 प्लॉट तथा 330 वर्ग मीटर के 10 प्लॉट हैं। 121 आवासीय भूखण्ड हैं जिन्हें 3 श्रेणी (आर- वन् में 89 भूखंड 90 से 150 वर्ग मीटर, आर-2 में 22 भूखंड 151 से 235 वर्ग मीटर के एवं आर-3 में 10 भूखंड 330 वर्ग मीटर के) में क्षेत्रफल वार बांटा गया है। इनकी दर 24150 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है।
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा लैण्ड पूलिंग स्कीम के अन्तर्गत राजस्व ग्राम जैंत स्थित करीब 27 हेक्टेयर भूमि पर गोविंद विहार आवासीय योजना विकसित की जा रही है। इसमें आवासीय, ग्रुप हाउसिंग, व्यवसायिक, सामुदायिक भूखण्ड, ईडब्लूएस/एलआईजी भवन विक्रय किए जाएंगे। इस योजना के लिए भूमि राजस्व ग्राम जैंत के भू स्वामी / काश्तकारों से ली गयी है जिसमें 10 भूस्वामियों से विकास अनुबंध किया गया है। इस विकास अनुबंध के अनुरूप गोविंद विहार आवासीय कालोनी के 26.85 प्रतिशत विकसित भूखण्ड प्राधिकरण के स्वामित्व/अधिपत्य में रहेंगे। उन्होंने बताया कि गोविंद विहार आवासीय योजना के भूखण्डो का विवरण, ब्रोशर व अन्य शर्तें प्राधिकरण की बेवसाईट एमवीडीए मथुरा.कॉम पर उपलब्ध है तथा ऑनलाईन आवेदन पर प्राप्त किये गए हैं। आरक्षण की सुविधा मात्र उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिये है। योजना के भूखण्डों का आवंटन सार्वजनिक रूप से लाटरी ड्रा द्वारा किया जायेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.