• Sat. May 23rd, 2026

जन सुनवाई में निगम अधिकारियों ने किया 6 शिकायतों का निस्तारण

ByVijay Singhal

Jan 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को शुरू किए गए “संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के क्रम में मंगलवार को अपर नगर आयुक्त रामजी लाल एवं अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार द्वारा जनरलगंज स्थित नगर निगम सभागार में प्रातः 10 बजे से जनसुनवाई की गयी। जन सुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त द्वारा सभी शिकायत कर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान कुल 10 शिकायत प्राप्त हुयी जिसमे 6 शिकायतों का निस्तारण टीम को भेजकर तत्काल करा दिया गया शेष लंबित 4 शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया । जनसुनवाई में सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी श्रीमती कल्पना सिंह चौहान महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा नगर स्वास्थ्य अधिकारी गोपाल गर्ग मोहम्मद रिजवान अहमद अधिशासी अभियंता सिविल मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र यादव आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.