• Wed. Apr 29th, 2026

व्रन्दावन में क्रूज संचालक और नाविक आमने-सामने, प्रबंधक ने कराई एफआईआर

ByVijay Singhal

Jan 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में क्रूज संचालक और नाविक एक बार फिर आनमे-सामने आ गए हैं। क्रूज के विरोध बाद क्रूज के साथ स्पीड बोट यमुना में चलाई जा रही हैं। मथुरा क्रूज लाइंस के प्रबंधक ने नाविकों पर उनके जीवन को खतरे में डालने वाली गतिविधियों का आरोप लगाया है। चार नाविकों को उपद्रवी बताते हुए उनके विरुद्ध कोतवाली में एफआईआर दर्ज की है। क्रूज लाइंस के प्रबंधक राहुल शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के आधार पर यमुना में क्रूज एवं स्पीड बोट के संचालन लिए 5 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। साथ ही भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण एवं नगर निगम द्वारा भी स्वीकृति ली जा चुकी है। यमुना किनारे नाविकों की गतिविधियों को देखते हुए क्रूज एवं स्पीड बोट के कर्मचारियों की जान को खतरे की आशंका जताई है। उन्होंने नाविक बलवीर, शिशुपाल, गुलाब एवं हरिचंद्र को संदिग्ध उपद्रवी बताते हुए कहा कि नाविक उन्हें और उनके कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से प्रति नाविक पांच हजार रुपए एकत्र कर रहे हैं और रजिस्टर रख रहे हैं। आरोप है कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे करीब 20 लोगों ने क्र्रूज के साइट मैनेजर इरफान को उन्हें और उनके लोगों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि क्रूज कंपनी के प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.