हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के वीवीआईपी मार्ग छटीकरा मोड़ से विधापीठ चौराहा तक बुधवार प्रात: 350 सौ से अधिक सफाई कर्मचारियों को एक साथ सफाई करते देखा लोग प्रफुल्लित दिखाई दिए। सफाई कार्य का नेतृत्व नगर निगम के नगर आयुक्त शशांक चौधरी खुद संभाले हुए देखे गए। विश्व पटल पर तेजी से पहचान बना रहे वृंदावन को स्वच्छ शहर बनाने के लिए अब नगर आयुक्त ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। ब्रज दर्शन के प्रति बढ़ती लालसा से मथुरा वृंदावन आने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। यहाँ आने वालों का आंकड़ा आठ करोड़ को छु गया है। ऐसे में ब्रज की स्वच्छ पहचान बनाने के प्रयास तेज कर दिए है । सांसद हेमा मालिनी खुद मथुरा के लिए ब्रांड एम्बेस्डर बनी हुई है तो वही नवागत जिलाधिकारी सीपी सिंह ने भी मथुरा वृंदावन की स्वच्छता को अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया है।
इस तरह वृंदावन की विश्व मानचित्र पर उभरती छवि को और निखारने के लिए नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने अब खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने स्वच्छ्ता संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही निगरानी बढ़ा दी है।
