हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में बहनें, भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए पीहर गई हैं। शहर के नए और पुराने बस अड्डे पर रविवार को यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। सभी बसें खचाखच भरकर गंतव्य के लिए रवाना हुईं।
19 अगस्त सोमवार को देशभर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। रविवार को शहर का भूतेश्वर और पुराना बस अड्डा यात्रियों की भीड़ से गुलजार नजर आया। पुराने बस अड्डे से करीब 48 बसें अलीगढ़ के लिए रवाना हुईं। सभी बसों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। इसके अलावा बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, गढमुक्तेश्वर और एटा रूट पर भी सवारियों की अच्छी खासी संख्या देखने को मिली। कार्यालय अधीक्षक अनिल कुमार लवानियां ने बताया कि पुराने बस अड्डे पर सबसे ज्यादा सवारियां अलीगढ़ की रहीं। अलीगढ़ रूट पर हर 10 मिनट में बस का संचालन किया गया। बस अड्डे पर सुबह से शाम तक यात्रियों की भीड़ रही। इसके अलावा नए बस अड्डे पर आगरा जाने वाली सवारियों की संख्या सबसे ज्यादा रही। स्टेशन इंचार्ज भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि आगरा के अलावा नोएडा रूट पर भी काफी सवारियों ने बस का सफर तय किया है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी संतोष अग्रवाल ने बताया कि त्योहार को देखते हुए बस अड्डों से निगम की करीब 150 बसों का संचालन किया गया है। अन्य डिपो की बसों में भी सवारियों ने सफर तय किया है। यात्रियों को बस के अभाव में परेशानी न झेलनी पड़े। इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिस रूट पर भी सवारियों की संख्या ज्यादा हो रही है। वहां के लिए तुरंत बस का इंतजाम किया जा रहा है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes