हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैत थाना क्षेत्र में रामताल के सामने स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी में भी 250 केवीए ट्रांसफार्मर से तांबे की कॉइल और हजारों लीटर तेल चोरी का मामला सामने आया है। कॉलोनी के मालिक ने तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, महोली रोड स्थित धर्मलोक नगर निवासी रूपेश कुमार सारस्वत का बांके बिहारी कुंज कॉलोनी में विद्युतीकरण का प्रोजेक्ट चल रहा है। यह कॉलोनी कृष्णा कुटीर रामताल के ठीक सामने स्थित है। कॉलोनी के मालिक रूपेश ने प्रोजेक्ट के तहत यहां बिजली सप्लाई के लिए 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखवाया था। पीड़ित का आरोप है कि बृहस्पतिवार 4 जून की रात को चोरों ने ट्रांसफार्मर की बॉडी को खोला और उसमें से कीमती तांबे की कॉइल एवं पूरा तेल निकाल लिया। सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो पीड़ित ने आसपास पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वारदात के बाद पीड़ित रूपेश कुमार ने जैत थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
