• Thu. Aug 6th, 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष के आश्वासन पर माने संविदाकर्मी

ByVijay Singhal

Aug 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। संविदा पर तैनात विद्युतकर्मी की करंट से मौत के बाद बुधवार को संविदा कर्मचारियों ने कैंट बिजली घर पर धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिला पंचायत अध्यक्ष के आश्वासन के बाद कर्मियों ने धरना समाप्त किया। संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारी सुबह कैंट बिजलीघर पर एकजुट हुए। यहां कर्मचारियों ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए धरने पर बैठ गए। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रत्येक कर्मचारी के लिए कार्य स्पष्ट किया जाए, पर्याप्त स्टाफ, टूल्स और सेफ्टी किट उपलब्ध कराई जाए। आंदोलन की सूचना पर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मियों की बात सुनी और समाधान का आश्वासन दिया है। संविदा कर्मियों के धरने में पहुंचे आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने संविदा कर्मी दीपक की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। रवि प्रकाश ने प्रदेश सरकार से मृतक के परिजन को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। उन्होंने संविदा कर्मियों के मांगपत्र का समर्थन किया है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल और महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष निर्मल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.