• Sun. Nov 29th, 2026

कल्याणं करोति नेत्र संस्थान में श्रीकृष्ण मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा

Byvijay.singhal1233

Apr 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन रोड स्थित जचौंदा के पास कल्याणं करोति नेत्र संस्थान में भगवान श्रीकृष्ण के नवनिर्मित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह हुआ। इस मौके पर जगद्गुरु आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनावरण किया गया। समारोह के दौरान वृंदावन के आचार्य केशव ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न कराया। मंदिर का निर्माण प्रेम कुमारी और कृष्ण मुरारी लाल अग्रवाल की स्मृति में उनके पुत्र उमाकांत अग्रवाल और इंद्रा अग्रवाल द्वारा कराया गया है। संस्थान के मुख्य द्वार के पास छत्र के नीचे स्थापित आदि शंकराचार्य की प्रतिमा प्रेमवती देवी और रामबाबू अग्रवाल की स्मृति में विशनचंद अग्रवाल एवं मायारानी अग्रवाल (बृजवासी टंच) परिवार द्वारा स्थापित कराई गई है। संस्था अध्यक्ष स्वामी महेशानंद सरस्वती ने कहा कि नेत्र सेवा केवल देखने की शक्ति ही नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने का माध्यम भी है। संरक्षक जगद्गुरु पीपा द्वाराचार्य बलराम दास देवाचार्य महाराज ने कहा कि मंदिर और संत परंपरा का सान्निध्य व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। संस्थान महासचिव सुनील शर्मा ने भी अपने विचार रखे। गोपाल प्रसाद अग्रवाल (भरतपुर), महेश चंद्र कसेरे, रामनिवास अग्रवाल, धनेश मित्तल, योगेश उपाध्याय, मुकेश खंडेलवाल, कल्याण दास अग्रवाल, विपिन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.