• Thu. Jul 2nd, 2026

संत प्रेमानंद से मिले कांग्रेस नेता अजय राय, महाराज ने कहा- एक दिन जरूर मिलेगी सफलता

ByVijay Singhal

Apr 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व वाराणसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी अजय राय ने संत प्रेमानंद महाराज से वृंदावन में मुलाकात की। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का स्मृति चिह्न देकर संत प्रेमानंद का आशीर्वाद प्राप्त किया। इन दौरान प्रेमानंद महाराज ने अजय राय को जीत का मंत्र दिया। संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि मेरा सिद्धांत है कि न कभी प्रलोभन न कोई भय अपने कर्तव्य में आगे बढ़ते रहें। कहा कि विजय और पराजय को लक्ष्य न बनाएं। राष्ट्र सेवा का लक्ष्य रखकर आगे बढ़ते रहिए। आप अपने भाव में पराजित हो गए तो फिर पराजित हैं, इसलिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आगे बढ़िए। उन्होंने कहा कि आप अपने आपको को कभी पराजित न समझें। अपने भाव में आगे बढ़ते रहें। आज नहीं तो कल विजय श्री ही प्राप्त होगी, क्योंकि जो कभी टूटता नहीं है, उदास नहीं होता है वह निश्चय ही विजय प्राप्त करता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.