• Thu. Jul 9th, 2026

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन

ByVijay Singhal

Jan 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 20 जनवरी। आज दिनांक 20 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 18 जनवरी 2024 को जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह जी द्वारा किया गया था। आज के समापन के मुख्य अतिथि जनपद मथुरा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त जी रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों को खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों की उपयोगिता के बारे में बताया।
इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कुश्ती बैडमिंटन ,हैंडबॉल, वॉलीबॉल बास्केटबॉल, हॉकी तथा फुटबॉल खेल की प्रतियोगिताए 14 वर्षीय बालक एवं बालिकाओं के लिए संपन्न हुई। विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्न है
 *14* *वर्षीय* *बालक* *वर्ग*
 *हाकी* उसफार क्लब की टीम विजेता तथा श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही।
 *फुटबॉल* में कान्हा माखन पब्लिक स्कूल की टीम विजेता तथा जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही।
*बास्केटबॉल* में कान्हा माखन पब्लिक स्कूल वृंदावन की टीम विजेता तथा बाबा पातीराम विद्या मंदिर की टीम उपविजेता रही।
 *वॉलीबॉल* में सैनिक स्कूल की टीम विजेता तथा राधा माधव विद्यालय की टीम उपविजेता
 *हैंडबॉल* में कान्हा माखन अकादमी की टीम विजेता तथा कान्हा माखन पब्लिक स्कूल जय गुरुदेव की टीम उपविजेता
 इसी प्रकार *बालिका* *वर्ग* में *हैंडबॉल* में कान्हा माखन पब्लिक स्कूल जय गुरुदेव की टीम विजेता तथा जैन इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता
 *वॉलीबॉल* में रतनलाल फूल कटोरी देवी की टीम विजेता तथा कान्हा माखन जय गुरुदेव की टीम उपविजेता
 *बास्केटबॉल* में यू पी एस बरौली विजेता तथा कान्हा माखन पब्लिक स्कूल जय गुरुदेव उपविजेता
 *हॉकी* में रतनलाल फूल कटोरी देवी विजेता तथा श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज उपविजेता
 *फुटबॉल* में के आर क्लब विजेता और राधा कृष्ण इंटर कॉलेज उपविजेता रहे।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ,सहायक आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ अविनाश तिवारी, कबड्डी संघ के सचिव सुनील श्रीवास्तव, एथलेटिक संघ के सचिव जय सिंह। डॉ रेखा डॉक्टर जितेंद्र जी द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। उक्त खेलों में निर्णय की भूमिका सर्वेश सोलंकी, श्रीमती ममता राजपूत, श्रीमती रूबी पवार, कुमारी सीमा शर्मा , श्री हेमराज , श्री अमित गौतम,  श्री राहुल शर्मा,  श्री राकेश साहू , श्री बलभद्र सिंह, श्री राजत चौधरी ,श्री विनोद पाल, श्री डीके सिंह , श्री रवि प्रकाश , श्री चंद्रशेखर , श्री दीपक,  श्री आजाद सिंह ने निभाई। अतिथियों का धन्यवाद जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री राकेश कुमार यादव जी द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव डॉक्टर पदम सिंह कौन्तेय ने किया।
इस अवसर पर श्री अमित कुमार, श्री बृजेश यादव , श्री प्रमोद कुमार शर्मा, श्री महेश शर्मा  एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.