हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ईरान द्वारा इजराइल पर किए हमले की धमक मथुरा तक है। मथुरा का एक परिवार अपने लाल को लेकर चिंतित है। जमुनापार क्षेत्र का रहने वाला कामगार रवि शर्मा इजराइल में है। उसका परिवार युद्ध की खबरों से चिंतित है। इधर, प्रशासन भी विदेश मंत्रालय से रवि को लेकर संपर्क में है। न सिर्फ रवि का परिवार बल्कि कन्हैया की नगरी का हर बाशिंदा उसकी सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहा है। जिला श्रम विभाग ने बीते वर्ष अक्तूबर माह में इजराइल जाने के लिए प्रशिक्षित कामगारों से आवेदन मांगे थे। कुल आठ आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें यमुनापार निवासी रवि शर्मा भी रहे। सत्यापन के बाद जब आगे की प्रक्रिया शुरु हुई तो रवि शर्मा के अलावा और किसी आवेदक ने इजराइल जाने को कदम नहीं बढ़ाया। सरकारी औपचारिकताओं के साथ ही श्रम विभाग ने रवि के इजराइल जाने का बंदोबस्त किया। अब रवि शर्मा का परिवार युद्ध की खबरों से चिंतित है। टीवी और सोशल मीडिया के माध्यम से स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।
एमएल पाल, सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि मथुरा से इजराइल जाने के लि आठ आवेदन आए थे, लेकिन उनमें से सात ने फिर कोई सम्पर्क नहीं किया। केवल रवि शर्मा नाम के एक ही आवेदक को इजराइल भेजा गया था।
शैलेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी ने कहा है इजराइल में मौजूद मथुरा के कामगार को लेकर प्रशासन गंभीर है। विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
