हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महोली रोड औद्योगिक नगर स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की है। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन के लिए उनसे नकद फीस ली। फिर आयुष्मान कार्ड से भी धनराशि की वसूली कर ली। शिकायत सामने आने के बाद सीएमओ ने मामले की जांच शुरू करवा दी है। हाथरस के कस्बा मुरसान निवासी डोरी लाल ने आरोप लगाया है कि तबीयत खराब होने पर उन्होंने 12 वर्षीय बेटे को बीती 27 फरवरी को औद्योगिक नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मेडिकल जांच के बाद अस्पताल कर्मियों ने बच्चे को अम्बिलिकल हर्निया होने की जानकारी दी। तत्काल ऑपरेशन करने के लिए कहा। डोरी लाल ने आयुष्मान कार्ड दिया। आरोप है कि आयुष्मान कार्ड की जानकारी लेने के बाद अस्पताल कर्मियों ने आयुष्मान कार्ड से इलाज करने से मना कर दिया। तुरंत नकद रुपये जमा कराने के लिए कहा।डोरी लाल ने अस्पताल में 20 हजार रुपये जमा करवा दिया। ऑपरेशन के बाद बच्चों को 1 मार्च को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया कि उन्हें 15 अप्रैल को जानकारी मिली कि नकद धनराशि लेने के बाद भी अस्पताल कर्मियों ने उनके आयुष्मान कार्ड से 32230 रुपये की रकम वसूल कर ली है। सीएमओ अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
