• Sun. Jul 5th, 2026

बिजली घरों में अलमारियों से बाहर निकले शिकायती रजिस्टर

ByVijay Singhal

Aug 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बिजली घरों पर शिकायती रजिस्टर न मिलने के मामले को अधीक्षण अभियंता ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी सब स्टेशन प्रभारियों को शिकायती रजिस्टर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निरीक्षण में शिकायती रजिस्टर न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज ने रविवार के अंक में बिजली घरों से गायब हो गए शिकायती रजिस्टर शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसके बाद विद्युत निगम के अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। अधीक्षण अभियंता (शहरी) मनोज कुमार ने रविवार को कैंट, कृष्णानगर, वृंदावन सब स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले उन्होंने शिकायती रजिस्टर को देखा। साथ ही उपखंड अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि शिकायती रजिस्टर किसी भी कीमत पर इधर-उधर न होने पाए। उन्होंने शिकायती रजिस्टरों में दर्ज शिकायतों को भी गंभीरता से देखा। साथ ही उपखंड अधिकारी समेत अन्य अधीनस्थों से सवाल जवाब भी किए। अधीक्षण अभियंता के निरीक्षण की खबर थोड़ी ही देर में अन्य सब स्टेशन के उपखंड अधिकारियों को लग गई। उन्होंने आनन-फानन शिकायती रजिस्टरों को अलमारी से बाहर निकाल लिया और उसमें शिकायत दर्ज करना भी शुरू करा दिया। सभी सब स्टेशन के उपखंड अधिकारियों को शिकायती रजिस्टर रखने के निर्देश पूर्व में दिए जा चुके हैं। रविवार को सब स्टेशनों का औचक निरीक्षण भी किया गया, यहां शिकायती रजिस्टर रखे मिले। आगामी निरीक्षण में जहां पर शिकायती रजिस्टर नहीं मिलेगी तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.