• Sat. May 16th, 2026

भागवताचार्य के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में दी तहरीर

ByVijay Singhal

Oct 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में किसान, गरीब, मजदूर समिति के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी ने अनिरुद्धाचार्य महाराज के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। उनका कहना है कि वह सनातन धर्म को समाप्त करने के लिए बॉलीवुड में भाग लेने गए। अनिरुद्धाचार्य वहां पहुंचे तो सलमान खान ने तो राधे राधे और राम राम से प्रणाम किया। ऐसे लोगों को बॉलीवुड में नहीं जाना चाहिए। चाहे बिग बॉस हो या फिर कोई नाटक। इसके अलावा गोविंद देव मंदिर के पास अखिल भारतीय हिंदू महासभा की छाया गौतम के नेतृत्व में शुक्रवार को अनिरुद्धाचार्य का विरोध जताया। कहा कि समझ में नहीं आता है कि यह बाबा सनातनी हैं, भागवाचार्य या फिर मॉडल। उनको हीरो ही बनाकर मुंबई में रखो। वृंदावन में इनका प्रवेश नहीं होना चाहिए और इनकी व्यास पीठ नहीं होनी चाहिए। यह जिम्मेदारी बृजवासियों की बननी चाहिए। जिस तरह से सलमान खान ने उनकी बेइज्जती भी की है वह सही नहीं।इस मौके पर पवन शर्मा, विजय और चंद्रकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.