• Fri. Jul 3rd, 2026

कमिश्नर आगरा ने किया यमुना घाटों का दौरा,24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश

ByVijay Singhal

Jul 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
दिल्ली में अपना रौद्र रूप दिखाने के बाद यमुना अब मथुरा में अपना विकराल रूप दिखा रही है। निचले इलाकों में बसी कॉलोनियों में यमुना का पानी हिलोरे मार रहा है। मथुरा वृंदावन की करीब एक दर्जन कॉलोनियों में पानी ने दस्तक दे दी है। आगरा मंडल कमिश्नर ने डीएम और अन्य अधिकारियों के साथ यमुना के घाटों का दौरा किया और अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। आगरा मंडल कमिश्नर अमित गुप्ता प्रशासनिक अमले के साथ यमुना के बढ़ते जलस्तर का जायजा लेने के लिए वृंदावन के केशीघाट पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय नागरिकों से बात की और यमुना की स्थिति को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कमिश्नर को बताया कि चेतावनी लेबल 165.20 पार हो चुका है और खतरे के निशान 166 मीटर से आधा मीटर नीचे यमुना का जल है। यमुना के जल में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए अब प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है। यहां हर घंटे डेढ़ से 2 सेंटीमीटर पानी चढ़ रहा है। कमिश्नर ने आने वाले 24 घंटे खास सतर्कता बरतने के अधिकारियों को निर्देश दिए। कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि आने वाले 24 घंटे यमुना के जल में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। वृंदावन में यमुना का जलस्तर अब निचले इलाकों में बसी कॉलोनियों में पहुंच गया है। पानी ने पूरी कॉलोनी को चारों तरफ से घेर लिया है। घरों से निकलने का रास्ता बंद हो गया है। इन कालोनियों में रहने वाले लोग अब सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। सबसे बड़ी दिक्कत लोगों के सामने पशुओं की है। पानी के बीच फंसे पशुओं को निकालकर सुरक्षित स्थानों की तरफ ले जाया जा रहा है। लेकिन अभी भी बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके दुधारू पशु यमुना में पानी बढ़ने की वजह से खेतों में फंस गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.