• Fri. May 8th, 2026

मांट में है कॉलेज तो बाहर क्यों पढ़ने जाना

ByVijay Singhal

May 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तहसील मांट क्षेत्र स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमणि शर्मा राजकीय महाविद्यालय में नए सत्र 2026-27 में प्रवेश की तैयारियां तेज हो गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह कॉलेज एक बेहतरीन विकल्प है। जहां निजी कॉलेजों के मुकाबले सरकारी फीस पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध है। वर्ष 2003 से संचालित इस महाविद्यालय की खास बात यह है कि यहां तीनों संकायों के लिए अलग-अलग भवन हैं। प्रायोगिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं हैं। इनमें साइंस लैब- केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी और फिजिक्स की सुसज्जित लैब है। छात्रों के लिए कंप्यूटर लैब और होम साइंस लैब की भी व्यवस्था है। कॉलेज परिसर में भव्य ऑडिटोरियम भी है, जहां समय-समय पर सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। संस्थान में कला (आर्ट्स), विज्ञान (साइंस) और वाणिज्य (कॉमर्स) तीनों ही प्रमुख संकायों का संचालन हो रहा है। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र विश्वविद्यालय और कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न की जाएगी। संस्थान का मुख्य उद्देश्य मांट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को कम खर्चे में उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करना है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.