हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में यमुना प्रदूषण के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। बिहार घाट स्थित यमुना में गिर रहे गंदे नाले के पास समाजसेवी दीपक शर्मा कॉकरोच की वेशभूषा पहनकर पहुंच गए। यहां उन्होंने उछलकूद कर यमुना में व्याप्त गंदगी पर विरोध जताया। इस अनूठे प्रदर्शन को देखने के लिए घाट पर लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। समाजसेवी दीपक शर्मा ने नगर निगम और संबंधित विभागों पर यमुना की सफाई में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यमुना को स्वच्छ बनाने के दावे किए जाते हैं लेकिन आज भी कई नाले सीधे नदी में गिर रहे हैं, जिससे पानी लगातार प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के गीत पर डांस कर प्रशासन का ध्यान खींचने का प्रयास किया। उनका कहना था कि यदि समय रहते गंदे नालों को बंद नहीं किया गया तो यमुना की स्थिति और गंभीर हो जाएगी। कहा कि वृंदावन में यमुना का जल आचमन योग्य भी नहीं बचा है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु प्रदूषित यमुना को देखकर दु:खी होते हैं। उन्होंने मांग की है कि यमुना में गिर रहे सभी छोटे-बड़े नालों को तत्काल बंद कर गंदे पानी को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक पहुंचाया जाए। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और लोगों ने भी यमुना की सफाई की मांग का समर्थन किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
