• Wed. Jun 3rd, 2026

मथुरा में शहीदों के स्मारक पर उमड़े शहरवासी

ByVijay Singhal

Jun 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जवाहर बाग मॉर्निंग वॉकर्स कम्युनिटी के सदस्यों ने जवाहर बाग कांड में शहीद हुए तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी एवं एसओ संतोष यादव के स्मारक पर पहुंचकर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित प्रबुद्धजनों ने दोनों जांबाज पुलिस अधिकारियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे ने कहा कि शहीदों का बलिदान समाज और देश के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। ऐसे वीर अधिकारियों की स्मृति और उनकी बहादुरी सदैव मथुरावासियों के हृदय में जीवित रहेगी। वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गौतम ने कहा कि देश और समाज की रक्षा के लिए शहीदों द्वारा दिए गए त्याग और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही वहां मौजूद नागरिकों ने शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेते हुए देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान सतीश अग्रवाल कसरे, कुंज बिहारी सिंघल, अशोक भारद्वाज, बालकृष्ण बालो, श्याम अग्रवाल, अजय माहेश्वरी, गिरीश वर्मा, उमेश पचौरी, सुशील गोयल, नीरज गोयल, राजू, महेश खंडेलवाल, महेंद्र चौधरी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.