• Sun. May 10th, 2026

शेरगढ़ के गांव रान्हेरा में कच्ची मार्ग से प्राथमिक विद्यालय पहुंच रहे बच्चे

ByVijay Singhal

Feb 1, 2025
Spread the love
मथुरा। शेरगढ़ के रान्हेरा के प्राथमिक स्कूल जाने की सड़क कच्ची है। बारिश होने पर मार्ग पर कीचड़ हो जाती है। इस दौरान बच्चे बगल के पोखर के किनारे से होकर स्कूल पहुंचते हैं। इस दौरान बच्चों का पैर फिसलकर तालाब में गिरने का डर भी बना रहता है। गांव के रिंकू सिंह छौंकर, जितेंद्र कुमार सिंह, तेजवीर सिंह, राजवीर, सालिगराम एडवोकेट आदि ने बताया कि शिकायत के बाद भी मार्ग नहीं बना। सभी ने जिला प्रशासन से मार्ग को बनवाने की मांग की है। प्रधानाध्यापक रवेंद्र सिंह ने बताया कि मार्ग के संबंध में कई बार वे अफसरों को लिखित में दे चुके हैं। इसके बाद भी सुधार नहीं हुए। वहीं प्रधान योगेंद्र गौतम ने बताया कि हाल ही में विधायक निधि से कार्य कराने के लिए हाल ही में टेंडर हुआ। जल्द मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.