• Sat. May 23rd, 2026

पी एम श्री कंपोजिट स्कूल कराहरी के बच्चों ने किया वेटनरी विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण

ByVijay Singhal

Dec 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत पी एम श्री कंपोजिट स्कूल कराहरी माँट के 40 बच्चों का एक ग्रुप देवराज सिंह इन्जार्ज प्रधान अध्यापक के नेतृत्व में “एक्स्पोज़र विजिट “पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में एक दिन के भ्रमण कार्यक्रम के लिए कराहरी से पहुंचा जहां बच्चों को प्रसार विभाग के डॉ राजुल जैन डा. रत्नेश्वर सिंह डा. प्रदीप तौमर डा. शरदेन्द सिंह डा. रविकान्त शर्मा डा. शैलजा
डा. सौम्या मिश्रा द्वारा समूचे विश्वविद्यालय में भ्रमण कराया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में अध्यनरत बच्चों के बीच जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना उनके अंदर वैज्ञानिक मनोवृति का विकास करना और नए प्रयोग कर विविध अवसरो को उपलब्ध कराना था ताकि छात्रों में नया सीखने एवं नई-नई जिज्ञासाएं पैदा होने के अवसर पैदा हो सके । इस साइंस आधारित शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में वेटरनरी विश्वविद्यालय की एक पूरी टीम ने अलग अलग विभागों का अवलोकन कराया और बच्चों को हर विभाग में प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि आप बड़े होकर के किस तरीके से विज्ञान के क्षेत्र में कैसे काम कर सकते हैं । बच्चों द्वारा पशु चिकित्सा से सम्बंधित अनेक प्रश्नों के सरल तरीके से चिकित्सा की भाषा में सहायक प्रोफेसर डा. रश्मि डा. अम्बिका अरून ने जानकारी दी । इस अवसर पर बच्चों के साथ सहायक अध्यापक अमी हरिकिशन शर्मा दारा सिंह शिक्षामित्र संजू सिंह तारा सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इंचार्ज प्रधानाध्यापक देवराज सिंह ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.