• Sat. May 23rd, 2026

मांट बार के अवधेश कटारा अध्यक्ष, शिव कुमार बने सचिव

ByVijay Singhal

Dec 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में बार एसोसिएशन मांट के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर अवधेश कटारा एवं सचिव पद पर शिवकुमार वर्मा निर्वाचित हुए हैं। बार के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अवधेश कटारा को कुल 51 वोट मिले जबकि सतीश कुमार शर्मा को 22 वोट मिले। सचिव पद पर निर्वाचित हुए शिव कुमार वर्मा को 40 व दूसरे प्रत्याशी पंकज सिंह जायस को 33 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने अवधेश कटारा व शिव कुमार वर्मा को निर्वाचित घोषित किया। सहायक चुनाव अधिकारी लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर आलोक जायस, संयुक्त सचिव पर पर महेंद्र सिंह व ऑडिटर पद पर दीपक सैनी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.